Gehu ki kheti - गेहूं की खेती बुवाई से कटाई तक

गेहूं की खेती रबी मौसम में की जाती है। भारत के किसान इसकी बुवाई 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच में करते हैं। भारत में अनेक राज्यों में Gehu ki kheti, की जाती है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश,राजस्थान,पंजाब बिहार,महाराष्ट्र ऐसे राज्यों में की जाती है। बुवाई के लिए किसान जितना विलंब करेगा उतनी ही पैदावार में गिरावट होती है। भारत में Gehu ki kheti सिंचित और असिंचित रूप से की जाती है। Gehu ki kheti में जमीन में नमी का होना अत्यंत आवश्यक है।

    Gehu ki kheti - गेहूं की खेती बुवाई से कटाई तक

    Gehu ki kheti


    गेहूं की किस्म

    सिंचित खेत के लिए
    HD 3271, HI 1621, JKW 261, PBW 752, PBW 771, PBW 757, DBW 173, DBW 90, DBW 316, HD 31

    असिंचित खेत के लिए
    HD 3369, HD 3293, HD 2733, HD 3043, HD 3237, HI 1653, HI 1612, HI 1620, HW 2004, WH 1080

    बीच का चयन एवं बीज उपचार

    Gehu ki kheti के लिए बीज का चयन करना आवश्यक है। अगर आप घर का बीज इस्तेमाल कर रहे हैं। तो उसे ज्यादा मात्रा में बुवाई करें। और उसे झेलोरा लगाकर बीज को संरक्षण दे। यह एक फुफुंद नाशक है। जिसका इस्तेमाल करके बीजों की अंकुरण क्षमता बढ़ाई जाती है। इसमें Thiophanate methyl + pyraclostrobin यह घटक है। जिसका इस्तेमाल दो 2 ml, 1 किलो बीज के लिए किया जाता है।

    बीज की मात्रा

    गेहूं की बुवाई में प्रति हेक्टर के हिसाब से 100 किलो गेहूं की बुवाई करनी चाहिए। अगर गेहूं का बीज हमारे घर का ही है तो उसे 125 किलो के हिसाब से प्रति हेक्टर में बुवाई करनी चाहिए। अगर बीज का साइज मोटा है। तो 140 से 150 किलो प्रति हेक्टेयर के हिसाब से बुवाई करनी चाहिए। सभी बीजों की अंकुरण क्षमता चेक कर लेनी चाहिए‌। तथा बीज उपचार के बाद ही बुवाई करनी चाहिए।


    गेहूं की बुवाई

    खेत तैयार होने के बाद और बीज उपचार करने के बाद बुवाई कर लेनी चाहिए। किसान भाई बुवाई को जितना विलंब करेगा उतनी ही पैदावार में गिरावट होगी। इसलिए 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच बुवाई कर लेनी चाहिए। महाराष्ट्र में ट्रैक्टर के मदद से ही आजकल बुवाई कर रहे हैं। पहले तो पारंपरिक तरीके से बुवाई करते थे। हल कि मदद से या फिर तिफन के मदद से बुवाई करते थे। आज टेक्नोलॉजी की मदद से काम हो रहा है। समय और मेहनत की बचत हो रही है। मिनी ट्रैक्टर की मदद से हर किसान गेहूं की बुवाई करते नजर आ रहे हैं। बुवाई करते समय गेहूं की पंक्ति से पंक्ति की दूरी 25 से 30 सेंटीमीटर होनी चाहिए।


    उर्वरक

    गेहूं बुवाई के समय उर्वरक और बीज दोनों ही हम जमीन में डालते हैं। तो फसल जल्दी से बढ़ने लगती है।हमें बुवाई के साथ खाद प्रति हेक्टर 100 किलो डीएपी का इस्तेमाल करना चाहिए। या फिर 20-20-0-13 का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गेहूं में पानी देने के बाद दो बार यूरिया का प्रयोग करना आवश्यक है। दोनों बार एक-एक क्विंटल युरीया खेत में फेंकना चाहिए। ताकि फसल में नाइट्रोजन की मात्रा बनी रहे।


    Gehu ki kheti में सिंचाई

    गेहूं में 5 से 6 बार सिंचाई करना आवश्यक हो जाता है। इसलिए हमारे खेत में पानी का होना आवश्यक है। सिंचाई करते समय खाद का भी इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि फसल को पानी के साथ पोषण तत्व भी मिले। सिंचाई की मात्रा जमीन की मिट्टी पर भी निर्भर करती है।


    अगर जमीन बलुई और दोमट है। तो सिंचाई की मांग अधिक होती है। वही जमीन अगर काली है तो जमीन में नमी बनी रहती है। तो सिंचाई लंबे समय के बाद कर सकते हैं। इसलिए हमारे जमीन को देखकर सिंचाई करनी चाहिए। बलुई मिट्टी में 10 से 15 दिनों के अंतराल पर गेहूं में सिंचाई करना अनिवार्य है।

    गेहूं में पहला पानी कब लगाना चाहिए

    गेहूं की फसल जब 20 से 25 दिन की हो जाती है। उस समय पर तुषार सिंचाई कि मदद से हल्का पानी देना चाहिए। ज्यादा पानी की वजह से फसल खराब हो सकती है। इसका किसान भाई ध्यान रखें।

    खरपतवार नाशक

    गेहूं में खरपतवार की ज्यादा समस्या तो नहीं होती है। फिर भी अगर खरपतवार निकल आती है। तो पैदावार में गिरावट हो सकती है। इसलिए हमें खरपतवार नाशक का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए मेटासल्फुरान मिथाइल 20% WP 20 से 30 ग्राम प्रति मिली प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 500 से 600 लीटर पानी में मिलाकर पहली सिंचाई के बाद छिड़काव कर सकते हैं। इससे पूरा खरपतवार नष्ट हो जाता है।

    फसल की कटाई

    गेहूं की फसल 120 दिन से 130 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। जब गेहूं सुनहरे रंग के पके हुए दिखते हैं। तो फसल को मजदूरों की मदद से कटाई कर लेनी चाहिए। किसान भाई को गेहूं की बाली को अपने हाथ मे रगड़कर देखना चाहिए। की दाना पका है या नहीं इसके बाद कटाई कर लेनी चाहिए।

    गेहूं की उपज

    भारत में सबसे ज्यादा गेहूं की पैदावार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब में होती है। किसान भाई गेहूं की फसल की अच्छे से देखभाल करें तो प्रति एकड़ 8 से 10 क्विंटल उपज होती है। अगर मौसम तथा समय-समय पर पानी और खाद का सही उपयोग किया तो उपज में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

    Gehu ki kheti


    निष्कर्ष

    किसान भाई दिए गए जानकारी के अनुसार Gehu ki kheti करते हैं। तो प्रति एकड़ में 8 से 10 क्विंटल गेहूं की पैदावार ले सकते हैं। इसके साथ-साथ मौसम और परिस्थितियों ने साथ दिया तो उपज में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

    FAQs


    Que 1. गेहूं की बुवाई का सही समय क्या है?
    Ans
    15 नवंबर से 15 दिसंबर तक का समय गेहूं के बुआई के लिए अच्छा होता है।

    Que 2. Gehu ki kheti कौन से महीने में करना चाहिए?
    Ans
    गेहूं की खेती 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक बुवाई कर लेनी चाहिए और फरवरी तक पूरी फसल निकालनी चाहिए।

    Que 3. 1एकड़ में गेहूं कितना होना चाहिए?
    Ans
    1 एकड़ में 8 से 10 क्विंटल गेहूं होना चाहिए।

    Que 4. गेहूं में कितना पानी देना चाहिए?
    Ans
    गेहूं मैं दो से तीन बार पानी देना चाहिए।

    Que 5. गेहूं की सिंचाई कितने दिन बाद करनी चाहिए?
    Ans
    गेहूं में पहली सिंचाई 20 से 25 दिनों के बाद करनी चाहिए बाद में 15 से 20 दिन के अंतराल पर सिंचाई करनी चाहिए।

    Que 6. गेहूं में कितने दिन में खाद डालना चाहिए?
    Ans
    गेहूं में बुवाई के पहले गोबर की खाद युरीया 50 किलो, सिंगल सुपर फास्फेट 250 किलो, पोटाश 50 किलो, यह खाद डाल देनी चाहिए। बाद में बुवाई के साथ 60 किलो यूरिया पहले सिंचाई के बाद 50 किलो यूरिया फेंक देना चाहिए।

    Que 7. गेहूं की फसल में यूरिया कितनी बार डालें?
    Ans
    गेहूं की फसल में यूरिया बुवाई के साथ और पहले सिंचाई के बाद फेंक देना चाहिए।

    Que 8. यूरिया खाद कितने दिन तक काम करता है?
    Ans
    यूरिया खाद 8 से 10 दिनों तक काम करता है।

    Que 9. गेहूं कितनी दूरी पर होना चाहिए?
    Ans
    गेहूं बुवाई करते समय पौधे से पौधे की दूरी 10 से 12 सेंटीमीटर होनी चाहिए। और पंक्ति से पंक्ति की दूरी 25 से 30 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

    Que 10. 1 एकड़ में कितने गेहूं बोना चाहिए?
    Ans
    1 एकड़ में 40 किलो गेहूं बोना चाहिए।

    यह भी पढे:
    Kapas ki kheti - कपास की खेती

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.