Kisan Credit Card योजना किसानों के लिए एक अच्छी योजना है। इस योजना की वजह से किसानों को आसानी से ऋण उपलब्ध हो जाता है। किसानों को समय पर ऋण मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है। और खेती के लिए लगने वाले उपकरण,संसाधन, बीज, उर्वरक तथा अपने जीवन संबंधी अन्य कार्य कर सकता है।
Kisan Credit Card - किसान क्रेडिट कार्ड 2024
Kisan Credit Card योजना क्या है?
Kisan Credit Card किसान की पहचान है। जिसके चलते किसानों का हर काम बन सकता है। किसानों को आसानी से ऋण प्राप्त हो जाता है। जिसकी मदद से किसानों को अपनी खेती में लगने वाले हर कीमती सामानों को लेने के लिए मदद होती है। कम ब्याज दर पर मिलने वाला पैसा किसानों को लाभकारी सिद्ध होता है। इसके लिए किसानों को Kisan Credit Card उपलब्ध कराई जाती है। जिसमें उनका नाम,पता,जमीन संबंधित जानकारी, उधार की अवधि, पासपोर्ट फोटो, इन सब चीजों कि जानकारी उस कार्ड में होती है। इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के तौर पर भी कर सकते हैं।
Kisan Credit Card का इतिहास
यशवंत सिन्हा जी ने 1998 में Kisan Credit Card को हरी झंडी दिखाई थी। Kisan Credit Card को सभी बैंकों द्वारा अपनाने के लिए किसानों की लैंड होल्डिंग कैपेसिटी को देखकर उन्हें ऋण देने के लिए यह पद्धति लागू की गई। ताकि किसान बीज, उर्वरक,दवाइयां और कृषि संबंधित आवश्यक वस्तु खरीद सके। ऐसे सभी नाबार्ड की प्रमुख बैंकों के साथ विचार विमर्श करके रिजर्व बैंक के साथ मिलकर इस योजना की शुरुआत की गई। और एक आदर्श Kisan Credit Card का निर्माण हुआ है।
Kisan Credit Card के लिए योग्यता
- Kisan Credit Card के लिए सभी किसान जो अकेले खेती करते हो, या फिर अधिक व्यक्ति के साथ खेती करते हो या खेती संबंधित अन्य कार्यों से जुड़े हो वह सभी Kisan Credit Card के लिए पात्र है।
- वह व्यक्ति जिसके पास स्वयं का खेत हो,या अन्य किसानों के साथ काम में सहायता करता हो वह भी इसके लिए पात्र है।
- किसान बैंक के क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है।
Kisan Credit Card के फायदे
- किसान को सिर्फ एक बार, इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद Kisan Credit Card प्राप्त होता है। और लोन की हर साल की प्रक्रिया से मुक्त होकर हर साल समय पर पैसा मिलता है।
- किसानों को कम ब्याज दर पर पैसा प्राप्त होता है। जिसके कारण किसान बीज, दवाई, उर्वरक खरीद सकता है।
- और इसकी अवधि पूरे साल तक होने की वजह से साल भर कोई भी टेंशन नहीं होता है। आखिर में अपनी उपज बेचकर आराम से मार्च माह तक कर्ज भर सकता है।
- अब किसानों को 1.5 लाख के राशि पर कोई भी ब्याज नहीं देना पड़ता है।
- इस योजना से 3 लाख तक की राशि निकाली जा सकती है।
Kisan Credit Card के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस पासपोर्ट जैसे पहचान प्रमाण चाहिए।
- एड्रेस प्रूफ,आवेदकों का पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदन फॉर्म दिए गए निर्देशों के अनुसार हमें दस्तावेज उपस्थित करने पड़ेंगे यह केवल मूल दस्तावेज है।
आवेदन कैसे करें
- किसान भाई को Kisan Credit Card का लाभ लेना है। तो उन्हें आवेदन करना पड़ेगा
- किसान भाई को जो भी बैंक पसंद हो या फिर उनके क्षेत्र में जो बैंक निकट हो उस बैंक की वेबसाइट पर जाकर Kisan Credit Card सेक्शन पर जाए।
- आवेदन फार्म को डाउनलोड और प्रिंट करें।
- आवेदन फार्म को विधिवत भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ बैंक शाखा में जमा करें।
- लोन अधिकारी आवश्यक जानकारी देगा तो उसकी पुष्टि करें।
- लोन की राशि मंजूर होने के बाद किसान को Kisan Credit Card भेज दिया जाएगा। आप उसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
FAQs
Que 1. Kisan Credit Card कौन सा बैंक देता है?
Ans भारतीय स्टेट बैंक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देता है। और आपके नजदीक जो भी बैंक है,अगर आप उस पर अप्लाई करेंगे तो वह भी बैंक आपको किसान क्रेडिट कार्ड जरूर देगी।
Que 2. किसान क्रेडिट कार्ड का नियम क्या है?
Ans किसान क्रेडिट कार्ड के लिए किसान की उम्र 18 से 75 साल होनी चाहिए।
Que 3. किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर क्या होता है?
Ans किसान जब किसान क्रेडिट कार्ड निकालता है। तब ऐसी घटनाओं का बीमा कराया जाता है। अगर कार्ड धारक किसान की मृत्यु होती है। तो उसके घर वालों को 50,000 तक की राशि दी जाती है।
Que 4. किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं 2024?
Ans किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए किसान को नजदीकी बैंक में जाकर फॉर्म भरना पड़ेगा। और आवश्यक दस्तावेज लगाकर बैंक में जमा करना पड़ेगा। तब जाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनेगा।
Que 5. किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज कब माफ होगा?
Ans इसका फैसला सरकार लेती है। जब नैसर्गिक आपत्ती आती है। इसके वजह से खेती में नुकसान होता है। कोई भी फसल उपज नहीं देती है। ऐसे साल में सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को देखकर किसानों का कर्ज माफ कर देती है।

